Good Morning | Birthday | Festivals | Day Wishes | God | Shayari | Quotes
Pitru Paksha Hindi Wishes, Messages Images ( श्राद्ध पक्ष हिन्दी शुभकामना संदेश इमेजेस )
इज्जत भी मिलेगी, दोलत भी मिलेगी,
सेवा करो मां की, जन्नत भी मिलेगी।
श्राद्ध पक्ष की शुभकामना।
ॐ अर्यमा न त्रिप्य्ताम इदं तिलोदकं तस्मै स्वधा नमः।…ॐ मृत्योर्मा अमृतं गमय। ।
भावार्थ : पितरों में अर्यमा श्रेष्ठ है। अर्यमा पितरों के देव हैं। अर्यमा को प्रणाम। हे! पिता, पितामह, और प्रपितामह। हे! माता, मातामह और प्रमातामह आपको भी बारम्बार प्रणाम। आप हमें मृत्यु से अमृत की ओर ले चलें।
मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर हैं,
यह जानते हुए भी अपनों के जाने का
हम सभी को बेहद दुःख होता हैं.
हमें ईश्वर से विनती और प्रार्थना करनी चाहिए कि
दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति और मोक्ष प्रदान करें…..
श्राद्ध पक्ष की शुभकामना।
वो समय निष्ठुर था
पर जाना आपका भी निश्चित था
विधाता के समक्ष
समय का हारना सुनिश्चित था
श्रद्धा सुमन से
वंदना करूँ मैं आपके चरणों की
आप जहां भी रहें
खुश रहें यही कामना मेरी।
ओ पितृपुरुष!! आप सदैव विद्यमान हैं
इस घर के प्रत्येक कोने में, प्रत्येक वस्तु-स्थान में
कण कण में जल-स्थल में, विषय-आशय
अपरा-परा में आज भी निहित है
आप इस घर की शिक्षा-दीक्षा
संस्कार-संस्कृति में
देव-स्वरूप विद्यमान हैं आप हर स्थिति में
हे पितृपुरुष!!
आप सभी विपत्तियों से हमेशा बचाव करें
आपको इस वर्ष के लिए अश्रुपूर्ण विदाई
“श्राद्ध खाने नही आऊंगा
कौआ बनकर
जो खिलाना है अभी खिला दे”
_वृद्ध पिता
याज्ञवल्क्यस्मृति का कथन है कि
पितर लोग, यथा–वसु, रुद्र एवं आदित्य,
जो कि श्राद्ध के देवता हैं, श्राद्ध से संतुष्ट होकर
मानवों के पूर्वपुरुषों को संतुष्टि देते हैं।
श्राद्ध पक्ष की शुभकामना।
ब्रह्म पुराण के अनुसार जो कुछ उचित काल,
पात्र एवं स्थान के अनुसार उचित (शास्त्रानुमोदित) विधि द्वारा
पितरों को लक्ष्य करके श्रद्धापूर्वक ब्राह्मणों को दिया जाता है,
वह श्राद्ध कहलाता है।
श्राद्ध पक्ष की शुभकामना।
पितरों के निमित्त विधिपूर्वक
जो कर्म श्रद्धा से किया जाता है,
उसी को ‘श्राद्ध’ कहते हैं।
श्राद्ध पक्ष की शुभकामना।
श्राद्ध, अपने पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं।
श्राद्ध पक्ष की शुभकामना।
श्राद्ध पक्ष के शुभ अवसर पर
सभी लोगों को उनके पितरों का आशीर्वाद प्राप्त हो।
यही है हमारी शुभकामना।
Tag: Smita Haldankar
Follow us at
Recent Posts