Good Morning | Birthday | Festivals | Day Wishes | God | Shayari | Quotes
Maa Kamla Vardayini Naman Kare Sweekar
मां कमला वरदायिनी, नमन करें स्वीकार।
हाथ जोड़ विनती करूँ,जग की तारनहार।।
वंचित कोइ रहे नहीं,सबके साधो काज।
दीन दुखी की मातु तुम ,रखना हरदम लाज।।
दूध पूत धन धान से,सभी रहें भरपूर।
कृपा सभी पर फलित हो, बनें कबीरा, सूर।।
जीवन बाग हरा रहे,खुशहाली का वास।
मन मंदिर में मां सदा,करना तुम प्रवास।।
कोटि कोटि तुमको नमन, किया ह्रदय प्रकाश।
पाप कपट का मातु अब,करना आप विनाश।।
✍🏻नाम-दीपा संजय”*दीप*
This picture was submitted by Sunil Sharma.
Tag: Sunil Sharma
Follow us at
Recent Posts