Good Morning | Birthday | Festivals | Day Wishes | God | Shayari | Quotes
Muskan Hai Jivan Ka Anmol Khajana
Download Image
मुस्कान हैं जीवन का अनमोल ख़जाना,
मुस्कान से बनता हैं जीवन सुहाना,
सफ़लता का एक सूत्र याद रखना,
चाहे कुछ भी हो जाये मुस्कान मत गवाना ।
मासूमियत से भरी होती है मुस्कान,
दिल की खुशी की पहचान होती है मुस्कान,
लगता है जब कोई बेगाना अपना सा,
तो इस छुपे हुए राज को खोलती है मुस्कान।
होठों के घरोंदे में छुपी रहती है मुस्कान,
जीवन को सुलझाती पहेली है मुस्कान,
रुठ जाए जब कोई अपना किसी बात पर,
तो उसको मनाने की जीत में शामिल होती है मुस्कान।
अपनी मंजिल को पाने पर छलकती है मुस्कान,
निराशा भरे जीवन में आशा का संचार है मुस्कान,
जीत की नई परिभाषा है मुस्कान,
बेरंग दुनिया में रंगीन हौसला है मुस्कान।
न जाने कितने रुपों में होती है ये मुस्कान,
पर आखिर में होती है ये दिल की खुशी का ही परिणाम।
अन्तिम शब्दों में है ये वन्दना शर्मा का पैगाम,
मुस्कुराते रहो हर पल, सुबह और शाम,
न जाने आपकी मुस्कान ही हो,
किसी की जिंदगी में जीने की चाहत का जाम।
————— वन्दना शर्मा।
This picture was submitted by Smita Haldankar.
Tag: Smita Haldankar
Follow us at
Recent Posts