Saraswati Devi Aarti

Saraswati Devi AartiDownload Image

आरती : हे शारदे मां…

हे शारदे माँ , हे शारदे माँ,
हे शारदे माँ , हे शारदे माँ,
अज्ञानता से हमें तारदे माँ
तू स्वर की देवी ये संगीत तुझसे ,
हर शब्द तेरा है हर गीत तुझसे
हम है अकेले , हम है अधूरे ,


तेरी शरण हम हमें प्यार दे माँ ॥ हे शारदे माँ॥
मुनियों ने समझी , गुनियों ने जानी ,
वेदोंकी भाषा , पुराणों की बानी
हम भी तो समझे , हम भी तो जाने ,
विद्या का हमको अधिकार दे माँ ॥ हे शारदे माँ॥
तू श्वेतवर्णी कमल पे विराजे ,
हाथों में वीणा , मुकुट सरपे साजे
मनसे हमारे मिटाके अँधेरे ,
हमको उजालों का संसार दे माँ ॥ हे शारदे माँ॥
हे शारदे माँ , हे शारदे माँ .अज्ञानता से हमें तारदे माँ 🙂

More Pictures

  • SARASWATI DEVI
  • SARASWATI DEVI ANIMATED GIF
  • Saraswati Devi Animated Gif Image
  • HAPPY SARASWATI PUJA
  • SARASWATI PUJA - SARSWATI MANTRA

Leave a comment