Tu Maa Sherawali Bhajan Lyrics

Download Image

तू माँ शेरांवाली है जगदम्बे काली है भजन लिरिक्स

तू माँ शेरांवाली है जगदम्बे काली है,
पालनहारी है, ओ माँ ऽऽऽ ओ माँ ऽऽऽ
(तर्ज :- तू कितनी अच्छी है)
तू माँ शेरांवाली है जगदम्बे काली है
पालनहारी है, ओ माँ ऽऽऽ ओ माँ ऽऽऽ
ये जो दुनिया है खेल है माया का
तू तारण हारी है, ओ माँ ऽऽऽ ओ माँ ऽऽऽ ॥
तू माँ शेरांवाली …डूबने लागी है माँ मेरी नैया–2


आकर बचाले तू बनके खिवइया,
माँ किनारा दे, मुझे सहारा दे
तेरी शक्ति भारी है, ओ माँ ऽऽऽ ओ माँ ऽऽऽ ॥१॥
तू माँ शेरांवाली …
भूला दे माँ तू अवगुण मेरे–2
मैँ पापी हूँ खड़ा हूँ दर पे तेरे,
तू दर्शन दे, मेहर कर दे
खड़ा ये भिखारी है, ओ माँ ऽऽऽ ओ माँ ऽऽऽ ॥२॥
तू माँ शेरांवाली …
माँ बेटोँ की हर बात सुनती है–2
जब जब कष्ट मिले आकर हरती है,
तेरे चरणोँ मेँ, तेरे शरणोँ मेँ
‘खेदड़’ बलिहारी है, ओ माँ ऽऽऽ ओ माँ ऽऽऽ ॥३॥
तू माँ शेरांवाली …
तू माँ शेरांवाली है जगदम्बे काली है
पालनहारी है, ओ माँ ऽऽऽ ओ माँ ऽऽऽ
ये जो दुनिया है खेल है माया का
तू तारण हारी है, ओ माँ ऽऽऽ ओ माँ ऽऽऽ ॥
तू माँ शेरांवाली …

More Pictures

  • Damaru Vaale Damaru Baja Ganga Maa Ko Dhara Pe Tu Le Aa

Leave a comment