Aarti – Om Jai Mahavir Prabhu

Jai Mahavir PrabhuDownload Image

आरती: ॐ जय महावीर प्रभु

ॐ जय महावीर प्रभु, स्वामी जय महावीर प्रभो।
जगनायक सुखदायक, अति गम्भीर प्रभो॥
ॐ जय महावीर प्रभु॥

कुण्डलपुर में जन्में, त्रिशला के जाये।
पिता सिद्धार्थ राजा, सुर नर हर्षाए॥
ॐ जय महावीर प्रभु॥

दीनानाथ दयानिधि, हैं मंगलकारी।
जगहित संयम धारा, प्रभु परउपकारी॥
ॐ जय महावीर प्रभु॥

पापाचार मिटाया, सत्पथ दिखलाया।
दयाधर्म का झण्डा, जग में लहराया॥
ॐ जय महावीर प्रभु॥

अर्जुनमाली गौतम, श्री चन्दनबाला।
पार जगत से बेड़ा, इनका कर डाला॥
ॐ जय महावीर प्रभु॥

पावन नाम तुम्हारा, जगतारणहारा
निसिदिन जो नर ध्यावे, कष्ट मिटे सारा॥
ॐ जय महावीर प्रभु॥

करुणासागर! तेरी, महिमा है न्यारी।
ज्ञानमुनि गुण गावे, चरणन बलिहारी॥
ॐ जय महावीर प्रभु॥

ॐ जय महावीर प्रभु, स्वामी जय महावीर प्रभो।
जगनायक सुखदायक, अति गम्भीर प्रभो॥
ॐ जय महावीर प्रभु॥

This picture was submitted by Smita Haldankar.

More Pictures

  • Om Jai Jagdish Hare Vishnu Bhagwan Ki Aarti
  • Mahavir
  • Shani Aarti Jai Jai Shri Shanidev
  • Shree Mahaveer
  • Mahaveer
  • Marutichi Aarti Lyrics

Leave a comment