Ae Ri Main To Prem Diwani Mero Darad Na Jane Koi

Listen to MP3 Song

Ae Ri Main To Prem Diwani Mero Darad Na Jane KoiDownload Image
ऐ री मैं तो प्रेम-दिवानी, मेरो दर्द न जाणै कोय
ऐ री मैं तो प्रेम-दिवानी, मेरो दर्द न जाणै कोय ।
ऐ री मैं तो प्रेम-दिवानी.
जो में ऐसा जानती प्रीत किए दुख होय,
नगर ढिंढोरा पीटती प्रीत न किजो कोई,
ऐ री मैं तो प्रेम-दिवानी.
घायल की गति घायल जाणै, जो कोई घायल होय ।
जौहरि की गति जौहरी जाणै,की जिन जौहर होय ॥
ऐ री मैं तो प्रेम-दिवानी.
सूली ऊपर सेज हमारी,सोवण किस बिध होय ।
गगन मंडल पर सेज पिया की,
किस बिध मिलणा होय ॥
ऐ री मैं तो प्रेम-दिवानी.
दर्द की मारी बन-बन डोलूं, वैद्य मिल्या नहिं कोय ।
मीरा की प्रभु पीर मिटेगी, जद वैद्य सांवरिया होय ॥
ऐ री मैं तो प्रेम-दिवानी, मेरो दर्द न जाणै कोय ।
ऐ री मैं तो प्रेम-दिवानी.
– मीराबाई

This picture was submitted by Smita Haldankar.

More Pictures

  • Jag Ghumiya Maa Ke Jaisa Na Koi

Leave a comment