Good Morning | Birthday | Festivals | Day Wishes | God | Shayari | Quotes

Download Image Deep Amavasya Imortance
🪔 शुभ दीप अमावस्या 🪔
आज का दिन है घर, मन और आत्मा को प्रकाशमय बनाने का।
✨ एक दीपक घर के लिए,
एक दीपक ईश्वर के लिए,
एक दीपक अपने भीतर के अंधकार को दूर करने के लिए जलाएं।
🙏 नकारात्मकता को दूर करें,
माता लक्ष्मी का स्वागत करें,
और पितरों के लिए श्रद्धा से दीपक अर्पित करें।
🌼 “जहाँ दीपक जलता है, वहाँ अंधकार टिक नहीं सकता।”
🪔 दीप अमावस्या का महत्व
दीप अमावस्या (या दीपदान अमावस्या) श्रावण मास की अमावस्या को मनाई जाती है।
यह दिन अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है।
मान्यता है कि इस दिन घर के प्रत्येक कोने में दीप जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
✨ इस दिन क्यों जलाते हैं दीपक?
घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है
बुरी शक्तियाँ और वास्तु दोष दूर होते हैं
माता लक्ष्मी और कुल देवी की कृपा प्राप्त होती है
पितरों की आत्मा को शांति मिलती है (दीप दान उनके नाम से भी किया जाता है)
🕯️ क्या करें दीप अमावस्या पर?
1. घर के हर कोने में दीपक जलाएं — मुख्य द्वार, रसोई, पूजा स्थल और आंगन
2. तुलसी और देवी लक्ष्मी के सामने दीपक रखें
3. “ॐ महालक्ष्म्यै नमः” या “श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” का जप करें
4. एक दीपक पितरों के नाम से भी जलाएं
5. रात्रि में मौन, ध्यान या मंत्र पाठ करें — मन को गहराई से शुद्ध करता है
🕯️ दीप अमावस्या के लिए क्या दान किया जाता
दीप अमावस्या पर दीपक जलाने के साथ-साथ दान का भी महत्व है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य मिलता और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। कुछ प्रमुख दान जो इस दिन किए जा सकतेहैं:
1. दीपक और घी दान करना
2. अनाज दान करना (जैसे चावल, आदि)
3.वस्त्र दान करना
4. गरीबों को भोजन कराना
5.. पितरों के नाम से दान देना जैसे कि गरीबों ो कपडे र या भोजन देना।
इन दानोंसे न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और शांति भी आती है।
📲 और भक्ति की बूँदें पाने के लिए जुड़ें:👇
Join our Official WhatsApp Channel for Daily Images, Wishes & Festival Updates!
Tag: Smita Haldankar