Jai Saraswati Mata Aarti Video Lyrics


Lyrics: जय सरस्वती माता
जय सरस्वती माता मैया जय सरस्वती माता |
सद्गुण वैभव शालिनी,त्रिभुवन विख्यात ||

जय सरस्वती माता मैया जय सरस्वती माता |
चंद्रवदनी पद्मासिनी,धुति मंगलकारी, मैया धुति मंगलकारी |
सोहे शुभ हंस सवारी अतुल तेजधारी ॥
जय सरस्वती माता मैया जय सरस्वती माता |

बाएँ कर मे विणा,दाएँ कर माला, मैया दाएँ कर माला |
शीश मुकुट मणि सोहे,गल मोतियन माला ॥
जय सरस्वती माता मैया जय सरस्वती माता |

देवी शरण जो आए,उनका उद्धार किया, मैया उनका उद्धार किया |
पैठी मंथरा दासी,रावण संहार किया ॥
जय सरस्वती माता मैया जय सरस्वती माता |

विद्या ज्ञान प्रदायिनी ज्ञान प्रकाश भरो, मैया ज्ञान प्रकाश भरो |
मोह अज्ञान और तिमिर का जग से नाश करो ||
जय सरस्वती माता मैया जय सरस्वती माता |

धूप-दीप फल मेवा माँ स्वीकार करो , मैया माँ स्वीकार करो |
ज्ञानचक्षु दे माता जग निस्तार करो ||
जय सरस्वती माता मैया जय सरस्वती माता |

माँ सरस्वती की आरती जो कोई जन गावे, मैया जो कोई जन गावे |
हितकारी सुख कारी ज्ञान भक्ति पावे ॥
जय सरस्वती माता मैया जय सरस्वती माता |

More Pictures

  • Marutichi Aarti Lyrics
  • Vishwakarma Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi
  • Saraswati Avahan Aarti
  • Saraswati Puja Aarti
  • Saraswati Devi Aarti
  • Neel Saraswati Stotram Lyrics In Hindi

Leave a comment