Good Morning | Birthday | Festivals | Day Wishes | God | Shayari | Quotes
VANDE MATARAM – JAI HIND
Download Image
मेरा भारत महान
यहाँ मंदिर है, अजान है
नीति है, नियम है, ईमान है
वसुधैव कुटुम्बकम है ध्येय
प्रकृति का सारा वरदान है
इसीलिए मेरा देश महान है !!
यहाँ तर्क है, विज्ञान है
सीमा पे जवान है, खेत मे किसान है
कण-कण मे बसती है जिंदगी
यहाँ कब्रिस्तान है, श्मशान है
इसीलिए मेरा देश महान है !!
धर्म है, न्याय है, ग्यान है
सांझ है और बिहान है
महापुरुषों की धरा है ये
जर्रे-जर्रे मे इक दास्तां है
इसीलिए मेरा देश महान है !!
यहाँ सिंदूरी आसमान है
मौसमी तरकश का सारा कमान है
गंगा-जमना का है संग
तीज-त्योहारों का खान है
इसीलिए मेरा देश महान है !!
This picture was submitted by Smita Haldankar.
Tag: Smita Haldankar
Nice GIF
Vand Matram
Thank You 🙂